{"_id":"594fe9b24f1c1bb07d8b45b0","slug":"51498409394-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त टिन से टैक्स चोरी में 9.35 लाख का मंगाया चावल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरस्त टिन से टैक्स चोरी में 9.35 लाख का मंगाया चावल
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरस्त टिन से मंगाया साढ़े नौ लाख का चावल
वाणिज्य कर गोंडा की मोबाइल टीम ने किया भंडाफोड़
कारोबारी से वसूला 1.40 लाख जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। निरस्त हो चुके टिन से टैक्स चोरी में पश्चिम बंगाल की फर्म की ओर से नौ लाख 35 हजार रुपये का चावल मंगाया गया था। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने टैक्स चोरी में कारोबार किये जाने के मामले का खुलासा किया है। टीम ने कारोबारी से 1.40 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया है।
वाणिज्य कर गोंडा की मोबाइल टीम ने एक फर्म की ओर से टैक्स चोरी में कारोबार किये जाने का खुलासा किया है। वाणिज्य कर विभाग के मोबाइल टीम प्रभारी/असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को गोपनीय स्रोत से जानकारी मिली थी की एक ट्रक से बहराइच से 9.35 लाख रुपये का चावल एक ऐसे फर्म को भेजा जा रहा है जिसका टिन नम्बर काफी पहले से निरस्त है। वाणिज्य कर की मोबाइल टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने अपने साथी वाणिज्य कर अधिकारी राहुल मिश्रा व अन्य कर्मियों के साथ मिली सूचना के आधार पर गोंडा-बहराइच रोड पर छानबीन शुरू कर दी। मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग पर टैक्स चोरी में चावल लेकर जा रही ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी की तो पता चला करीब नौ लाख 35 हजार रुपये से अधिक का चावल लदा है। प्रपत्रों की जांच से पता चला की बहराइच की गंगा एग्रो इण्डस्ट्रीज नामक फर्म से पश्चिम बंगाल की एक ऐसी फर्म को भेजी जा रही थी जिसका टिन नम्बर निरस्त है। बंगाल की फर्म ने टैक्स चोरी में माल ले जाने के जुर्म में टीम ने फर्म से कुल माल पर 1.40 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया है।
वर्जन
‘पश्चिम बंगाल की फर्म ने टिन नम्बर निरस्त होेने के बावजूद 9.35 लाख रुपये से अधिक का चावल मंगा लिया था। टैक्स चोरी के नियत से किये गये खाद्यान्न आयात पर फर्म को दोषी मानकर उस पर 1.40 लाख रुपये जुर्माना जमा करने की कार्रवाई की गई। फर्मों की जांच की जाएगी। ’
विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह, प्रभारी मोबाइल टीम वाणिज्य कर