{"_id":"59f9ecd64f1c1bcd538ba745","slug":"41509551318-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की आईडी पर दूसरे को आवास देने वाला सचिव निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक की आईडी पर दूसरे को आवास देने वाला सचिव निलंबित
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरे व्यक्ति की आईडी पर दूसरे को आवास देने वाला सचिव निलंबित
कटरा बाजार गोंडा। योजनाओं में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को सीडीओ ने मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना में शिथिलता बरतने वाले कटरा ब्लाक के दो पंचायत सचिवों व दो लिपिकों को निलंबित कर दिया।
इसके अलावा चार रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने का भी आदेश दे दिया। सीडीओ की इस कार्रवाई से विकास विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
जिले के कटरा ब्लाक की ग्राम पंचायत मेहरबानाबाद में वित्तीय वर्ष 2015-16 में गांव के तत्कालीन पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर तीन मृतकों की आईडी पर दूसरे अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन कर दिया था।
हाल ही में शिकायत मिलने पर जब इसकी जांच कराई गई तो मामले का खुलासा हुआ था। इस पर पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही थी। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने परियोजना निदेशक वीरपाल के साथ कटरा ब्लाक में विकास योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस समीक्षा में मनरेगा व आवास योजना में ब्लाक की हालत बेहद खराब मिली। इस पर सीडीओ ने ब्लाक के लिपिक प्रयागदत्त व आवास लिपिक चंद्रिका जायसवाल को निलंबित कर दिया। इसी तरह से पंचायत सचिव राधा मोहन श्रीवास्तव को भी विकास कार्यों में रुचि न लेने पर निलंबित कर दिया गया।
सीडीओ की समीक्षा में चार रोजगार सेवकों का काम भी बेहद खराब पाया गया। इस पर सीडीओ ने छपरतल्ला गांव के रोजगार सेवक संदीप सिंह,मथुरा के आनंद सिंह,जगतापुर के हवलदार गोस्वामी व तिलका की सीमा तिवारी की सेवा समाप्त करने के आदेश परियोजना निदेशक को दिया है।