फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   भाई के ससुराल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

भाई के ससुराल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 15 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
भाई के ससुराल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
भाई के ससुराल में मिला युवक का शव
विज्ञापन


गोंडा। दो दिन पहले अपने भाई की ससुराल गए 32 वर्षीय युवक का शव रविवार को घर से चंद कदम की दूरी पर पड़ा मिला। शव के बगल में कीटनाशक दवा की सीसी रखी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

खोंडारे थाना क्षेत्र के पिपरा इस्माइल गांव के रहने वाला रामहेत (32) का विवाह छपिया थाना क्षेत्र के गडऱही गांव के रहने वाले संतोष की बहन कमला के साथ हुआ है। रामहेत के दो बेटे अंकित 10, अभिषेक 6 व एक बेटी आंचल 8 है।
विज्ञापन


रामहेत का डेढ़ साल से अपनी पत्नी कमला के साथ विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण उसकी पत्नी कमला अपने बेटी आंचल के साथ अपने मायके में रह रही है। रामहेत अपने दोनों बेटों के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामहेत अक्सर इसी थाना क्षेत्र के रेड़वलिया गांव स्थित अपने बड़े भाई रामतेज की ससुराल जाया करता था। दो दिन पहले 13 अक्तूबर को भी वह रेड़वलिया गांव गया था। शनिवार को वह रेड़वलिया गांव के रहने वाले भाई के ससुर संतराम के घर रुका था।

रविवार की सुबह उसका शव संतराम के घर से चंद कदम की दूरी पर गांव के जहीर आलम के खेत में पड़ा मिला। गांव के बाहर शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। शव को सबसे पहले देखने वाले रेड़वलिया गांव के सप्पू ने बताया कि रामहेत के मुंह से झाग निकल रहा था और कीटनाशक दवा की एक सीसी उसके शव के बगल में पड़ी हुई थी।

सप्पू ने इसकी सूचना गांव के प्रधान नियाज अहमद को दी। शव मिलने की सूचना पर रामहेत के भाई रामतेज के ससुर संतराम भी मौके पर पहुंचे युवक की पहचान अपने रिश्तेदार रामहेत के रूप में की।

इसके बाद ग्राम प्रधान नियाज अहमद ने इसकी सूचना गौरा चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष कुमार, एसआई सुभाष यादव व एसआई वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रेड़वलिया के ग्राम प्रधान प्रधान नियाज अहमद व अन्य लोगों के मुताबिक रामहेत अक्सर संतराम के घर आया जाया करता था। दो दिन पहले भी वह संतराम के घर आया था। ग्रामीणों ने रामहेत की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।


दूसरी तरफ मृतक रामहेत के भाई रामतेज के मुताबिक पत्नी के साथ विवाद के कारण रामहेत की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और दो दिन पहले वह बिना बताए घर से कहीं चला गया था। थानाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed