फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रंजिश में मासूम बच्ची को पुुआल में डाल जिंदा जलाया, मौत5

रंजिश में मासूम बच्ची को पुुआल में डाल जिंदा जलाया, मौत5

Sun, 25 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में मासूम बच्ची को पुुआल में डाल जिंदा जलाया, मौत5
मासूम बच्ची को पुुआल में डाल जिंदा जलाया, मौत
विज्ञापन


गोंडा। करनैलगंज के पूरे मुहम्मदपुर गांव में चार दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर सास-बूह ने घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची को उठा लिया। दोनों ने मासूम को पुआल के ढेर में डालकर उसमें आग लगा दी।

बच्ची की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े और उसे पुआल से बाहर निकाला गया। मगर तब तक मासूम बच्ची गंभीररूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। मामले में मासूम बच्ची की मां ने थाना कटरा बाजार में अपने ही गांव की रहने वाली सास-बहू के खिलाफ तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मासूम बच्ची की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कटरा बाजार क्षेत्र के कौड़हा जगदीशपुर गांव के मजरे पूरे मुहम्मदपुर की रहने वाली जनकलली पत्नी बाबूलाल ने बताया कि उसके गांव की रहने वाली सास-बहू से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है।

दोनों ने उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। जनकलली के मुताबिक 21 नवंबर की दोपहर बाद उसकी पांच साल की मासूम बेटी शिवानी घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी।

तभी सास-बूह ने मिलकर उसकी बेटी को उठा लिया और घर के बाहर लगे पुआल के ढेर में डालकर पुआल को आग लगा दी। उसकी बेटी की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े और उसकी बेटी को पुआल से बाहर निकाला गया। मगर तब तक शिवानी गंभीर रुप से झुलस चुकी थी।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 22 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली नगर पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। जनकलली ने थाना कटरा बाजार में उसकी बेटी को आग में जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए सास-बूह के खिलाफ तहरीर दी।

मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जनकलली ने बताया कि उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। जनकलली के बेटे मुंशीलाल ने बताया कि तीन दिन पहले कटरा बाजार पुलिस को तहरीर दी गई थी, मगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

-थाना कटरा बाजार क्षेत्र के कौड़हा जगदीशपुर गांव के मजरे मुहम्मदपुर में किसी बच्ची को जिंदा जलाने की जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई घटना सर्किल क्षेत्र में हुई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-जटाशंकर राव, सीओ करनैलगंज

क्षेत्र के कौड़हा जगदीशपुर गांव के मजरे मुहम्मदपुर गांव में 21 नवंबर की दोपहर बाद गांव के तीन बच्चे पुआल के पास खेल रहे थे, इसी बीच उनमें से एक बच्चे ने पुआल में आग लगा दी।


जिससे गांव के बाबूूलाल की पांच साल की मासूम बच्ची शिवानी झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किसी ने शिवानी को जलाया नहीं है।
दद्दन सिंह, कोतवाल, थाना कटरा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed