फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कलक्टर कोर्ट से चोरों ने उड़ाया कंप्यूटर

कलक्टर कोर्ट से चोरों ने उड़ाया कंप्यूटर

Mon, 26 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कलक्टर कोर्ट से चोरों ने उड़ाया कंप्यूटर

विज्ञापन
डीएम कोर्ट से चोरों ने उड़ाया कंप्यूटर

गोंडा। सुरक्षा चक्र से घिरे डीएम कोर्ट में भी चोरों ने रविवार की देर रात हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कलक्टर कोर्ट का कंप्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस पार कर दिया। इसकी जानकारी कर्मचारियों को सोमवार की सुबह तब हुई, जब वह कोर्ट खोलने पहुंचे। मामले में चौकीदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली नगर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कोर्ट में रविवार की देर रात पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे चोरों ने कलक्टर कोर्ट का कंप्यूटर मानीटर, सीपीयू, यूपीएस व प्रिंटर पार कर दिया। सोमवार की सुबह कोर्ट व कार्यालय की रखवाली कर रहे चौकीदार राधेश्याम यादव ने पिछला दरवाजा खुला देखा और अंदर गया तो वहां से कंप्यूटर आदि चोरी हो चुका था।
विज्ञापन


चौकीदार ने इसकी सूचना नाजिर सदर व पेशकार को दी। डीएम कोर्ट में चोरी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर डीएम जेबी सिंह, एडीएम रत्नाकर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ह्देश कुमार, एसडीएम सदर अर्चना वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, सीओ सिटी भरत यादव व कोतवाली नगर के एसएसआई मनोज कुमार राय समेत सारा प्रशासनिक अमला मौके पर पहु़ंचा और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में चौकीदार राधेश्याम यादव ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के एसएसआई मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

खोजी कुत्ता तलाशता रहा चोरों के आने का रास्ता
गोंडा। कलेक्टर कोर्ट में कंप्यूटर चोरी की सूचना पर सोमवार की सुबह छानबीन करने पहुंची डाग स्क्वायड ने कोर्ट व आस-पास चेकिंग की। खोजी कुत्ता कोर्ट से लेकर पूरे परिसर में चोरों के आने का रास्ता तलाशता रहा। मगर वह चोरों के आने के रास्ते का सही संकेत नहीं दे सका।

इनसेट
एफएसएल टीम ने लिया नमूना
चोरी की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम के विशेषज्ञ ने कलक्टर कोर्ट के पिछले दरवाजे समेत अन्य स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए हैं। टीम ने मौके पर फोटोग्राफी भी की है। जिसे चोरों का पता लगाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed