फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   वीरपुर में डकैतों का तांडव, तीन लाख के जेवर लूटे

वीरपुर में डकैतों का तांडव, तीन लाख के जेवर लूटे

Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
वीरपुर में डकैतों का तांडव, तीन लाख के जेवर लूटे
वीरपुर में डकैतों का तांडव, तीन लाख के जेवर लूटे
विज्ञापन


कटरा बाजार गोंडा। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के मजरे परसौनीपुरवा ,पिपरी व गंगादीन पुरवा में सोमवार की रात में लाठी डंडों से लैस डकैतों ने जमकर ताडंव किया।

तीनों मजरों के अलग अलग घरों में धावा बोलकर बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दो बुजुर्गो को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के मजरा परसौनी पुरवा के रहने वाले बुजुर्ग रामेश्वर मिश्र (62) के मुताबिक सोमवार की रात में वह अपने परिवार समेत घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। आधी रात के करीब कुछ अज्ञात बदमाश छत के रास्ते से उनके घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई तो देखा कि कुछ लोग कमरे का ताला तोड़ रहे हैं। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो लाठी डंडों से डकैतों ने उन पर हमला बोल दिया। रामेश्वर ने बताया कि बदमाशों ने उन्हे लाठी डंडों व ईंट से मारा पीटा। इसी बीच उनकी चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े तो डकैत भाग निकले।

भागते समय बदमाशों ने रामेश्वर के पड़ोसी 70 वर्षीय प्रेमनाथ तिवारी को पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने दोनों बुजुर्गों को कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने रामेश्वर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने बगल के मजरे पिपरी में धावा बोला। पिपरी में एक सेवानिवृत्त सिपाही के घर से बदमाश घर में रखी आलमारी तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर लूट ले गए। इसके बाद बदमाश बगल के गंगादीनपुरवा पहुंचे।


यहां बदमाश निसार के घर में घुसे ही थे कि निसार की आंख खुल गई और वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर बदमाशों को उल्टे पांव भागना पड़ा। सभी पीड़ितो ने कटरा बाजार थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed