फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पांच दिन से गायब अधेड़ का शव गेहूं के खेत में मिला, हत्या की आशंका

पांच दिन से गायब अधेड़ का शव गेहूं के खेत में मिला, हत्या की आशंका

Mon, 11 Mar 2019 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन से गायब अधेड़ का शव गेहूं के खेत में मिला, हत्या की आशंका
गेहूं के खेत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन


गोंडा। 5 मार्च से गायब अधेड़ की लाश गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तरबगंज थाना क्षेत्र के कटहा गांव निवासी बंशीधर ने स्थानीय थाने पर दर्ज कराए गए प्राथमिकी में कहा है कि उनके पिता राम वकील तिवारी बीते 5 मार्च को शाम लगभग 5 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे।
विज्ञापन


तभी से परिवारीजन उनकी तलाश कर रहे थे। छह मार्च को राम वकील तिवारी के गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करायी गई। रविवार को गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर घास काटने गए गांव के कुछ बच्चों ने लाश देखकर शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लाश की पहचान राम वकील तिवारी के रूप में की। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। राम वकील तिवारी के गायब होने की गुमशुदगी भी स्थानीय थाने पर दर्ज थी।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह और थाना अध्यक्ष संजय कुमार दूबे मौके पर पहुंचे तथा शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। क्षेत्राधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

एक महिला पुलिस के रडार पर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वंशी धर तिवारी का कहना है कि उनके पिता की हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया है।


अचानक उनके पिता का गायब होना और गांव के पास गेहूं के खेत में लाश मिलना संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed