{"_id":"5c6ecef3bdec2229c12b9735","slug":"171550765811-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहे की फैक्टरी में छापा, मिला असलहों का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहे की फैक्टरी में छापा, मिला असलहों का जखीरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध असलहों का जखीरा बरामद
गोंडा। लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने अवैध असलहों के गोरखधंधे पर अंकु्श लगाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने उड़ेला गांव के मजरे पासिनपुरवा में बुधवार को अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
छापेमारी में बारह बोर की दो अद्धी बंदूक, बारह बोर के चार तमंचे, 315 बोर का एक तमंचा, बारह बोर की नाल, बट व असलहे बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस ने अवैध असलहों का गोरखधंधा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। एसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया है।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानों की पुलिस के साथ ही स्वाट टीम व सर्विलांस टीम को अभियान चलाकर छापेमारी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी मनोज कुमार सिंह को बुधवार को सूचना मिली कि कौड़िया थाना क्षेत्र के उड़ेला गांव के मजरे पासिनपुरवा निवासी पाले पासी अवैध असलहे बनाने की फैक्टरी चला रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर असलहे बनाने के साथ ही यहां तैयार असलहों की तस्करी भी की जाती है।
इन असलहों को लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी सूचना पर स्वाट, सर्विलांस व थाना कौड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस पर मौके से बारह बोर की दो अद्धी बंदूक, बारह बोर के चार तमंचे, 315 बोर का एक तमंचा, बारह बोर की नाल, बट व असलहे बनाने के उपकरण मिले हैं।
पुलिस ने अवैध असलहों का गोरखधंधा करने वाले पाले पासी को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया पाले पासी असलहे बनाकर देवीपाटन मंडल के जनपदों समेत आसपास के जनपदों में तस्करी करता था। पाले पासी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना कौड़िया में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छापेमारी में स्वाट टीम प्रभारी के साथ प्रभारी निरीक्षक कौड़िया अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शुक्ल, त्रिलोकीनाथ वर्मा, शैलेंद्र यादव, मिथलेश यादव, अमित यादव, शत्रुघ्न कुमार शर्मा, राम प्रताप मौर्या, मुलायम यादव, राजेंद्र यादव, अजीत चंद्र सिंह, अनुज कुमार वर्मा व अजीत यादव शामिल रहे। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को 5000 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।