{"_id":"5a9c22d74f1c1b8a258b5444","slug":"171520181975-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय न देने पर दो सगे भाईयों का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय न देने पर दो सगे भाईयों का सिर फोड़ा
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाय न देने पर दो भाइयों का सिर फोड़ा
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर मार्ग पर स्थित रामापुर गांव के मजरे दीनसिंह पुरवा में रविवार की सुबह एक दबंग ने चाय न देने पर दुकानदार व उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दोनों का सिर फोड़ दिया।
इस हमले में दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामापुर के मजरा दीन सिंह पुरवा निवासी मोहम्मद सलीम बेलसर मार्ग पर स्थित महादेव पांडेय पेट्रोल पंप के सामने चाय की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
मोहम्मद सलीम के मुताबिक रविवार की सुबह करीब छह बजे वह दुकान खोल ही रहा था कि सामने चिकन की दुकान करने वाला एक युवक उसकी दुकान पर पहुंचा और चाय की मांग करने लगा।
सलीम ने बताया कि दुकान पर दूध न होने के चलते उसने चाय देने में असमर्थता जताई तो युवक ने उससे अभद्रता करते हुए दुकान बंद करा देने की धमकी देने लगा। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने सलीम पर हमला बोल दिया और डंडे से मारकर सलीम का सिर फोड़ दिया।
सलीम को बचाने दौड़े उसके सगे भाई सलमान पर भी उसने डंडे से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई।
दोनों भाईयों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि सलीम की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।