फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rs 14.60 lakh swindled under the pretext of a petrol pump license; case registered against two individuals.

Sambhal News: पेट्रोल पंप के लाइसेंस के नाम पर 14.60 लाख ठगे, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Oct 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 21 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rs 14.60 lakh swindled under the pretext of a petrol pump license; case registered against two individuals.
बबराला (संभल)। धनारी के गांव बंदरई कमालगढ़ निवासी प्रमोद ने बबराला थाने और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर दो लोगों पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 14.60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पेट्रोल पंप का लाइसेंस बनवाने के नाम पर सिकंदरपुर निवासी कुमरपाल व महेश को नौ लाख रुपये नकद और 5.60 लाख रुपये ऑनलाइन दिए थे। दावा है कि रकम के लेनदेन से संबंधित वीडियो और फोन में ट्रांजेक्शन के साक्ष्य मौजूद हैं। आरोप है कि रकम लेने के बाद दोनों ने न तो पेट्रोल पंप का लाइसेंस बनवाया और न ही रुपये वापस किए। करीब चार माह पहले जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed