{"_id":"6ad7c232b712c74e6f061bd5","slug":"nurse-dies-in-collision-involving-a-truck-and-a-trailer-jind-news-c-199-1-sroh1006-162465-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रक-ट्राले की टक्कर से नर्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रक-ट्राले की टक्कर से नर्स की मौत
विज्ञापन
नरवाना। सदर थाना नरवाना के पास तेज रफ्तार ट्रक-ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार नर्स की मौत हो गई जबकि बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायल बच्चे को नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक-ट्राला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कैथल के बलराज नगर निवासी रवि चौहान ने बताया कि उनकी छोटी बहन 21 वर्षीय पलक चौहान निजी अस्पताल में नर्स है। पलक अविवाहित थी। सोमवार को वह अपनी दोस्त ममता और ममता के बेटे तनिष्क के साथ स्कूटी पर बनभौरी से माता के दर्शन कर लौट रही थी।
स्कूटी पलक चला रही थी। वह भी पलक की स्कूटी के पीछे चल रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जब पलक की स्कूटी सदर थाना नरवाना से कुछ आगे कट पर मुड़ने लगी तभी हिसार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक-ट्राले ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से पलक और तनिष्क सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से पलक और तनिष्क को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पलक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जबकि तनिष्क का इलाज जारी है।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है वहीं इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।