{"_id":"6ad7c3050e730d58580cc79c","slug":"indecent-remarks-made-to-a-young-woman-when-she-objected-the-showroom-shutter-was-pulled-down-and-she-was-beaten-hathras-news-c-56-1-hts1004-155985-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवती पर अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर शोरूम का शटर बंद कर परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवती पर अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर शोरूम का शटर बंद कर परिजनों को पीटा
Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागला मार्ग स्थित साड़ी शोरूम पर डंडों से मारपीट करते दबंग युवक। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। शहर के व्यस्त रामलीला मैदान स्थित एक साड़ी शोरूम पर मंगलवार देर शाम जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि दुकान पर खरीदारी करने गई महिला और उसकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर दुकानदारों ने परिजनों को अंदर बंद कर 20 मिनट तक बेरहमी से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
कमला बाजार निवासी बर्तन व्यापारी विजय वार्ष्णेय की पत्नी और बेटी मंगलवार शाम रामलीला मैदान स्थित मानवता साड़ी शोरूम पर खरीदारी के लिए पहुंची थीं। विजय के भाई विवेक के अनुसार, दुकान के एक स्टाफ ने बेटी पर अभद्र टिप्पणी की जिसका मां-बेटी ने विरोध किया। इस पर शोरूम संचालक ने उनके साथ बदसलूकी की। सूचना पर विजय के बेटे यश, हिमांशु और निकुंज शोरूम पहुंचे। आरोप है कि शोरूम संचालक ने शटर गिराकर तीनों युवकों को अंदर बंद करके पिटाई की।
बीच बाजार बना अफरा-तफरी का माहौल
यश ने फोन करके पिता को सूचना दी। इसके बाद विजय अपने भाइयों विशाल और विवेक के साथ दुकान पर पहुंचे और जैसे-तैसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। शोरूम का शटर खुलने के बाद भी आरोपी नहीं माने और बीच बाजार में लाैड़ाते हुए लाठी-डंडों से विवेक और विशाल पर हमला कर दिया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस के सामने भी मारपीट और पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई। करीब एक घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
कई थानों से फोर्स बुलानी पड़ी
मामला बढ़ने पर आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया और भीड़ व स्टाफ को खदेड़ा। इस पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ित पक्ष के विशाल वार्ष्णेय ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।