फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कोतवाली से रिश्वतकाण्ड की सीडी व एफआईआर आदेश पत्रावली गायब

कोतवाली से रिश्वतकाण्ड की सीडी व एफआईआर आदेश पत्रावली गायब

Sun, 17 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली से रिश्वतकाण्ड की सीडी व एफआईआर आदेश पत्रावली गायब

विज्ञापन
लेखपाल रिश्वत काण्ड की सीडी व एफआईआर आदेश कोतवाली से गायब
कर्जदार किसान ने आयुक्त से की जांच कराने की मांग, कोतवाली नगर में मची खलबली
गोंडा। कोतवाली नगर से लेखपाल के रिश्वत काण्ड की सीडी व आयुक्त और कप्तान का आदेश गायब हो गया है। कर्जदार किसान से रिश्वत लिये जाने के मामले में आला अफसरों की ओर से किये गये लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश पत्रावली व सीडी कोतवाली से गायब होने पर परेशान किसान ने आयुक्त से मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं मामला न दर्ज किये जाने के बाद जब आवेदक ने कोतवाली में जानकारी मांगी तो पत्रावली न मिलने से कोतवाली में खलबली मच गयी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के दबाव में पुलिस ने पत्रावली गायब कर दी है।
तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे खेमकरन निवासी किसान रमाशंकर अवस्थी ने कर्जमाफी योजना में हल्का लेखपाल बाल मुकुन्द सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने कर्जमाफी के लिए हल्का लेखपाल की ओर से रिश्वत लेने के मामले में एक सीडी भी बना ली थी। जिससे अवलोकन के लिए आयुक्त को शिकायत पत्र के साथ दिया था। सीडी में लेखपाल पैसा लेते प्रदर्शित होना बताया गया है। इस मामले में देवीपाटन मण्डल आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को पत्र लिखकर आदेश दिया था कि किसान ने शिकायत की है कि कर्जमाफी योजना में लेखपाल बालमुकुन्द सिंह की ओर से रिश्वत लिया गया है । रिश्वत लेने के आरोप की शिकायत के साथ एक सीडी भी दी गई है जिसमें रिश्वत लेना प्रदर्शित है। ऐसे में आरोपी लेखपाल बालमुकुन्द सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराएं। इस मामले में कार्रवाई की प्रगति जानने के लिए जब आवेदक ने पुलिस कप्तान कार्यालय से जानकारी ली तो वहां उसे बताया गया कि चार सितम्बर को ही कप्तान का आदेश, शिकायत कर्ता की तहरीर, आयुक्त का आदेश मय सीडी कप्तान कार्यालय से कोतवाली नगर पुलिस को लेखपाल के खिलाफ एफआईआर के लिए भेजा जा चुका है। जबकि इस मामले में शिकायतकर्ता ने जब नगर कोतवाली में पता किया तो बताया गया कि यहां कोई पत्रावली उनके पास इस बावत नही है। यह सुनकर शिकायतकर्ता सकते में है कि आला अफसरों का आदेश कोतवाली से कहां गुम हो गया। वहीं आयुक्त व कप्तान का आदेश की पत्रावली कोतवाली से गायब होने की खबर से कोतवाली में खलबली मच गई है। वहीं कर्जमाफी के मामले में रिश्वत लिये जाने से आहत किसान ने इसपर कार्रवाई के लिए एक बार फिर आयुक्त का दरवाजा खटखटाया है। शिकायतकर्ता रमाशंकर ने पत्रावली की तलाश करवाने के साथ कार्रवाई पूरी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इनसेट
किसान को आरोपी लेखपाल से जान का खतरा
सदर तहसील के ग्राम पंचायत पूरे खेमकरन निवासी किसान रमा शंकर को लेखपाल की शिकायत भारी पड़ रही है। रमा शंकर को शिकायत करने से अब लेखपाल से जान का खतरा पैदा हो गया है। किसान का कहना है कि आरोपी लेखपाल ने उसे उसके घर मामले की शिकायत को उठा लेने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडी में कैद है रिश्वत काण्ड का राज
गोंडा। किसान से लेखपाल ने कर्जमाफी योजना में रिश्वत लिया है उसका राज सीडी में कैद है। लेखपाल की ओर से किसान से रिश्वत लेना दिखाया गया है। इसी के आधार पर आयुक्त एसबीएस रंगा राव व कप्तान ने आरोपी लेखपाल बाल मुकुन्द के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed