{"_id":"5974ec1b4f1c1b30598b4733","slug":"161500834843-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के एसी कोच में मिली शराब की बोतलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के एसी कोच में मिली शराब की बोतलें
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रेन के एसी कोच में मिली शराब, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। दिल्ली से गोंडा आ रही वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच में शराब की बोतलें व काफी संख्या में इलेक्ट्रानिक्स आइटम मिले हैं। मामले में कोच अटेंडेंट व ट्रेन एस्कॉर्ट के जवानों के खिलाफ जीआरपी कोतवाली में नियमों का उलंघन करने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नई दिल्ली के पहाडग़ंज थाना क्षेत्र के झंडेवाला पार्क के रहने वाले संस्कार भारती के संगठन मंत्री डा. बाल मुकुंद पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से दिल्ली से गोंडा एक बैठक में हिस्सा लेने आ रहे थे। डा. बाल मुकुंद ने बताया कि ट्रेन के जिस एसी कोच में वह सफर कर रहे थे, उसमें एक महिला का पर्स खो गया था, महिला के शोर मचाने पर जब वह कोच अटेंडेंट के पास पहुंचे तो वह शराब के नशे में था। उन्होंने बताया कि कोच अटेंडेंट के केबिन में शराब की 14 बोतले मिली, जिसपर ब्रांडनमे एरोस्ट्रोक्रेट लिखा था। बोतलों पर होलोग्राम भी चस्पा था। डा. बालमुकुंद ने बताया कि इसी के बगल वाले कोच में अटेंडेंट के केबिन में ही इलेक्ट्रानिक्स आइटम मिले। शराब की बोतलें आरपीएफ व इलेक्ट्रानिक्स आइटम जीआरपी ने जब्त कर लिया। मामले में डा. बाल मुकुंद पांडेय ने जीआरपी कोतवाली में कोच अटेंडेंट व एस्कॉर्ट के जवानों के खिलाफ नियमों का उलंघन करने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली जीआरपी के प्रभारी चंद्रेश गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।