{"_id":"5cfbf1f3bdec22077f3af141","slug":"156001531219-gonda-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने फोन पर सफाईकर्मियों से की अभद्रता, नौकरी लेने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सभासद ने फोन पर सफाईकर्मियों से की अभद्रता, नौकरी लेने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शनिवार को वायरल हुए एक ऑडियो में सभासद ने सफाई कर्मियों के न पहुंचने पर एक सफाई कर्मी से फोन कर अभद्रता करना शुरू किया तो सारी हदें पार कर दीं। फोन कटने तक सिर्फ अभद्रता करता रहा और बीच-बीच में चेयरमैन से बात करके नौकरी खत्म करा देने की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका के 200 सफाईकर्मी लामबंद हो गए और हड़ताल की चेतावनी दी। कोतवाली में तहरीर दी, एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। मामला नगर पालिका के बोर्ड बैठक में भी उठा और सभासद के कार्य की आलोचना हुई। चेयरमैन उज्मा राशिद ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है और जांच कराने को कहा है।
नगर पालिक क्षेत्र के रानीबाजार में सफाई के लिए सभासद विशाल अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने रानी बाजार में सफाई के लिए कुछ कर्मचारियों को बुलाया था। रानी बाजार वार्ड के ही दूसरे क्षेत्रों में सफाई करके कर्मचारी जा ही रहे थे कि एक सफाई कर्मी विवेक बाल्मिीकी के मोबाइल पर सभासद का फोन आ गया। सभासद ने उससे पूछा अभी तक सफाई कर्मी क्यों नहीं पहुंचे तो उन्होंने बताया कि पहुंच रहे हैं यहां से निकल गए हैं।
आरोप है कि इतना सुनते सभासद ने अभद्रता शुुरू कर दी। अभद्रता के साथ ही नौकरी से हटाने की धमकी देते रहे। सफाई कर्मी ने पूरी बात सुनकर अपने साथियों को बताया। इस पर नाराज सफाई कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया, नगर पालिका के दफ्तर पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। देखते ही देखते पूरे शहर के सफाईकर्मी पहुंच गए और मामला तूल पकड़ता चला गया। देर शाम तक सफाई कर्मी तेवर में रहे। चेयरमैन ने जांच कमेटी बनाने की जानकारी दी, तब सफाई कर्मियों ने संतोष जताया, लेकिन कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं।
विज्ञापन
सफाई कर्मी के साथ फोन पर हुई अभद्रता की जानकारी मिली है। जांच के लिए ईओ विकास सेन के साथ टैक्स लिपिक श्याम बाबू, सभासद प्रकाश आर्या की कमेटी बनाई गई है। समिति जांच करके रिपोर्ट देगी, फिर कार्रवाई तय होगी। -उज्मा राशिद, चेयरमैन
कर्मचारियों के सम्मान से समझौता किसी कीमत पर नहीं होगा। मामले में कार्रवाई न हुई तो आन्दोलन तेज करेंगे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाएंगे। -राजकुमार बाल्मिकी, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ
सभी का सम्मान हमारा संकल्प है, मुझे अभी मामले की जानकारी नहीं है। पार्टी के पदाधिकारी ने कुछ किया है तो जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मोबाइल आडियो के वास्तिविकता की भी पुष्ट होनी चाहिए। -पीयूष मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा
सफाई कर्मी जल्दी सुनते नहीं हैं, गंदगी बहुत है इसके लिए कहा था। नहीं सुन रहे थे तो गुस्सा आ गया था। मेरा उद्देश्य किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं है। सिर्फ विकास और स्वच्छता लक्ष्य है। मामले को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है। -विशाल अग्रवाल, सभासद