{"_id":"5cf161bbbdec22071e6d7071","slug":"155932311410-gonda-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय सरयू नदी में डूबा युवक, लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहाते समय सरयू नदी में डूबा युवक, लापता
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। सरयू नदी के कटरा घाट पर नहाते समय एक युवक बीच धारा में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। उसके साथी उसे बचाने का प्रयास किए। मगर वह नदी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई। मगर उसका पता नहीं चल सका।
बहराइच जनपद के थाना जरवल रोड क्षेत्र के बिबियापुर गांव के रहने वाले मोनू (18) अपने गांव के साथी दीनानाथ, रंजीत, पिंटू व सुनील कुमार के साथ करनैलगंज के कटराघाट पर सरयू नदी में नहाने आया था। यहां सभी नदी में नहा रहे थे। इसी बीच मोनू बीच धारा में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। शोर सुनकर घाट के आस-पास मौजूद लोग भी दौड़े।
मगर तब तक वह नदी में लापता हो गया। लोगों की सूचना पर तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान, कोतवाल राजेश कुमार सिंह व एसआई मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को लगाकर मोनू की तलाश कराई गई। मगर उसका पता नहीं चल सका। कोतवाल ने बताया कि तलाश कराई जा रही है।