{"_id":"5cf161b2bdec2207594b21ef","slug":"155932310410-gonda-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए निकला युवक का पैर नहर में फिसला, युवक की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शौच के लिए निकला युवक का पैर नहर में फिसला, युवक की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीगंज (गोंडा)। नहर के किनारे शौच के लिए गया एक युवक का पैर फिसल जाने से वह सरयू नहर में चला गया। आसपास के लोग जब तक दौड़कर उसे बचाने का प्रयास करते वह पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम में तैनात सिपाही इंद्रपाल सिंह ने नहर में छलांग लगा दी लेकिन काफी देर तलाश करने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। मोतीगंज पुलिस ने नहर में जाल डालकर युवक को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस मौके पर डटी हुई है और लापता युवक की तलाश कर रही है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के दिनारा बनकटा गांव का रहने वाला युवक रामदीन (35) बृहस्पतिवार की शाम को इसी थाना क्षेत्र के मुंगरौल गांव के रहने वाले बाबूराम के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। बाबूराम के घर न्योता देने के बाद वह गांव में ही हो रही नौटंकी में डांस देखने के लिए रुका था। शुक्रवार की सुबह वह मुंगरौल गांव के बाहर स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। पैर फिसलने की वजह से वह सरयू नहर में जा गिरा।
युवक को बह रही नहर में गिरता देख जब आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तब तक रामदीन पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मोतीगंज पुलिस ने पानी में जाल डालकर युवक को तलाश करने की कोशिश की लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है और युवक को तलाश करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।