{"_id":"5ceaca22bdec22070c091339","slug":"155889109114-gonda-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में बुजुर्ग को कुदाल से मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में बुजुर्ग को कुदाल से मारकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। डेहरास के मजरा नेवरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की कुदाल से मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों से छह लोग घायल हो गए। हत्या की सूचना पर एएसपी, सीओ समेत तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ थाना परसपुर में मारपीट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ कर रही है।
थाना परसपुर क्षेत्र के डेहरास गांव के मजरा नेवरा के रहने वाले जगतराम यादव ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले सियाराम यादव उसका भाई रामपाल यादव व महंते यादव से जमीन का विवाद चल रहा था। जगतराम के मुताबिक रविवार की सुबह उसके पिता रामसमोखन यादव गांव के तालाब के समीप भूसे के बखार पर गए थे। वहां रामपाल अपने भाईयों के साथ उसकी जमीन की पटाई करके कब्जा कर रहा था। जब उसके पिता ने उन्हें रोका तो तीनों लाठी, बांस व कुदाल से उसके पिता पर हमला कर दिए।
शोर सुनकर वह अपने धर्मराज यादव व विश्राम यादव के साथ वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उनपर भी ताबड़तोड़ हमला किया। उसके पिता रामसमोखन (65) की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। हमले जगतराम यादव, धर्मराज यादव व विश्राम यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया है। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, सीओ जितेन्द्र कुमार दुबे व थानाध्यक्ष परसपुर बीएन सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर कोतवाल करनैलगंज राजेश सिंह व कोतवाल उमरी बेगमगंज जितेन्द्र यादव को भी बुला लिया गया। मामले में जगतराम यादव ने थाना परसपुर में सियाराम यादव, रामपाल यादव व महंते यादव के खिलाफ मारपीट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
दो लोग हिरासत में लिए गए
थाना परसपुर क्षेत्र के डेहरास के मजरा नेवरा के रहने वाले रामसमोखन की हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। -महेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा।