फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रेल कर्मी के घर साढ़े छह लाख रुपए के गहने व नकदी चोरी77

रेल कर्मी के घर साढ़े छह लाख रुपए के गहने व नकदी चोरी77

Fri, 13 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेल कर्मी के घर साढ़े छह लाख रुपए के गहने व नकदी चोरी77
तीन घरों से एक लाख और नौ लाख जेवर चोरी
विज्ञापन


गोंडा। इटियाथोक के विरमापुर गांव में गुरुवार की देर रात एक रिटायर्ड रेलकर्मी के घर में घुसे चोरों ने 39 हजार नकदी छह लाख के गहने व लाइसेंसी बंदूक पार कर दिया। चोरी का पता परिवार वालों को शुक्रवार की सुबह तब लगा जब वह सोकर उठे।

वहीं तरबगंज के घांचा गांव के दो घरों में गुरुवार की रात घुसे चोरों ने 70 हजार नकद व तीन लाख के गहने पार कर दिए। पुलिस छानबीन कर रही है।

थाना इटियाथोक क्षेत्र के विरमापुर गांव के रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी रामसागर तिवारी के बेटे एवं पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने परिवार के साथ अपने कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने उनके कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी और संदूक में रखे 39 हजार, उनके बहनोई संजय त्रिपाठी निवासी तुलसीपुर बलरामपुर के नाम की एक लाइसेंसी बंदूक व घर की सभी महिलाओं के जेवर पाजेब, चांदी की करधन, बिछुआ, तस्तरी, बिंदिया, चांदी का सिक्का, मंगलसूत्र, नथुनी, झुमकी सहित सोने की चार अंगूठी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह सभी सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। राजेश तिवारी ने बताया कि चोरी गए गहनों की कीमत छह लाख रुपए है। राजेेश तिवारी ने थाना इटियाथोक में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

चोरी की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर भरत यादव, फोरेंसिक एवं डाग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर नमूना लिया और पड़ताल की। थाना इटियाथोक के एसआई अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

दो घरों में साढ़े तीन लाख की चोरी

तरबगंज। थाना तरबगंज क्षेत्र के घांचा गांव के मजरे डीह के रहने वाले राकेश पांडेय ने बताया कि गुरुवार की देर रात उनके घर में घुसे चोर 20 हजार नकदी व एक लाख के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।


इसी बाद चोरों ने इसी गांव के मजरे बीकापुर के रहने वाले सोनू पांडेय के यहां से 50 हजार नकदी व दो लाख के सोने चांदी के गहने चुरा लिए और भाग निकले। सोनू ने बताया कि उसकी नींद खुल गई तो उन्होंने डायल 100 पर सूचना दी। सूचना पर जब तक डायल 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे चोर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed