फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्टेशन पर लावारिश बैग मिलने से मचा हड़कंप

स्टेशन पर लावारिश बैग मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 26 Sep 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर लावारिश बैग मिलने से मचा हड़कंप
स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप
विज्ञापन


करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बैग की जांच शुरू की तो उसमें एक टिफिन बॉक्स निकला।

रेलवे स्टेशन के गेट पर बने स्वागत गेट के चबूतरे पर यह बैग सोमवार को दिन में करीब 4 बजे से रखा था। आसपास के दुकानदारों ने रात्रि करीब 8 बजे तक किसी के द्वारा न उठाये जाने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बृजानन्द सिंह व सिपाही रज्जन लाल ने हिम्मत दिखाते हुए भीड़ को दूर करा दिया तथा बैग को उठाकर तलाशी शुरू की। जिसमें पुलिस को बैग में एक बड़ी टिफिन मिलने से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बैग के अंदर रखी सामग्री को जब निकालने की कोशिश हुई तो एक पालीथीन में बंधा गोल हथगोला नुमा सामान मिला। जिससे बैग में बम होने की अफवाह फैल गई। चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना कोतवाल एवं सीओ को दी।

उसके बाद बैग को खेलवाया तथा तलाशी ली तो नई स्टील की टिफिन में कुछ रेजगारी एवं गोल बंधे हथगोला नुमा पालीथीन में नमकीन भरी हुई मिली। उसके बाद बैग को खाली किया गया तो पुराने कपड़े भी मिले। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया।


कोतवाल सदानन्द सिंह ने बताया कि यह किसी व्यक्ति द्वारा दहशत फैलाने की कोशिश भी हो सकती है। जिसकी जांच चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी खंगाले जा रहे हैं। बैग को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed