फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 24 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
जेई बोले-टावरकर्मी था युवक, बिना बताए तार जोड़ने के प्रयास में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
उमरी बेगमगंज गोंडा। उमरी बेगमगंज थाने के पीछे से गुजरने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइन ने रविवार को एक घर का चिराग बुझा दिया। रास्ते से गुजर रहा कार सवार एक युवक रविवार को लाइन के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव के मजरा पूरे संत निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ भल्लर (32) रविवार को पड़ोस के गांव जफरापुर जाने के लिए बाइक लेकर निकला था। रास्ते में उमरीबेगम गंज थाने के पीछे वह बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान वह बगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौ के पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले बिजली की सप्लाई बंद कराई और फिर युवक के शव को वहां से निकाला। इस मामले में युवक के चाचा ननकऊ सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं बिजली विभाग के अवर अभियंता मनीष पांडेय ने युवक को टावर का कर्मचारी बताया है। मनीष का कहना है कि युवक अनाधिकृत रूप से बिजली के तार को जोडने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed