फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दबंगों की पिटाई से महिला का गर्भपात

दबंगों की पिटाई से महिला का गर्भपात

Sat, 28 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दबंगों की पिटाई से महिला का गर्भपात

विज्ञापन
दबंगों की पिटाई से महिला का गर्भपात

गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात को शौच के लिए निकली एक महिला की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी जिससे महिला का गर्भपात हो गया। इस मामले में पीड़िता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव के मजरा दूबेपुरवा की रहने वाली पुष्पा पत्नी रमाकांत के मुताबिक शुक्रवार की रात को गांव में पट्टीदारी में मांगलिक कार्यक्रम था। परिवार के लोग इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे वह अकेले शौच के लिए गांव के बाहर निकली थी। रास्ते में गांव के ही रहने वाले बाबूराम ने अपने बेटे व बहू के साथ मिलकर उसपर हमला बोल दिया और उसे जमकर मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पिटाई से पुष्पा के पेट में पल रहे करीब ढाई माह का गर्भस्थ शिशु का गर्भपात हो गया। पुष्पा के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए भ्रूण को पॉलीथिन में रखकर देर रात अपने देवर के साथ थाने पहुंची। उसकी हालत देखकर पुलिस अवाक रह गई।

एसओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है । विवेचना उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रसाद तिवारी को सौंपीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed