फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी पर हमला, लूटे दो लाख रुपए

ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी पर हमला, लूटे दो लाख रुपए

Mon, 11 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी पर हमला, लूटे दो लाख रुपए
स्टेट बैंक सेवा केंद्र कर्मचारी को पीटकर दो लाख लूटे
विज्ञापन

बैंक से नकदी निकाल ग्राहक सेवा केंद्र जाते समय हुई वारदात

बभनान गोंडा। बभनीखास-महरागौरा मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक सवार लुटेरों ने स्टेट बैंक के चंादारत्ती ग्राहक सेवा केन्द्र के कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लुटेरों ने कर्मचारी को पीटकर उससे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कर्मचारी एसबीआई की बभनान शाखा से रुपए निकालकर बाइक से ग्राहक सेवा केन्द्र जा रहा था। कर्मचारी को फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना छपिया क्षेत्र के चांदारत्ती गांव का रहने वाला आशीष उर्फ रवि पांडेय गांव में ही भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र में कर्मचारी हैं। आशीष ने बताया कि सोमवार की सुबह वह रुपये निकालने के लिए बाइक से स्टेट बैंक की शाखा बभनान चीनी मिल गया था। वहां से दो लाख रुपये निकालने के बाद वापस ग्राहक सेवा केंद्र लौट रहा था। वह बभनीखास-महरागौरा मार्ग पर महरागौरा गांव के पास पहुंचा था तभी सूनसान स्थान पर बाइक सवार दो लुटेरों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लुटेरों ने उसकी जमकर पिटाई की और दो लाख रुपए लूटकर भाग निकले। वह सड़क किनारे पड़ा था। आस-पास के गांव के लोगों ने उसे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष छपिया शैलेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी बभनान विजय चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और आशीष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल फैजाबाद रेफ र कर दिया। इस मामले में शिकरीमीरा गांव के रहने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र के कर्मचारी बृजेश ने बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ थाना छपिया में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लूट की सूचना पर सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। सीओ ने कहा कि लूट के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed