फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.50 लाख की नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर लूट ले गए डकैत

1.50 लाख की नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर लूट ले गए डकैत

Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
1.50 लाख की नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर लूट ले गए डकैत
डकैतों ने धावा बोल पांच लाख के जेवर लूटे
विज्ञापन


गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के खिंदूरी गांव के मजरे टेपरा में मंगलवार की रात डकैतों ने धावा बोला। दीवार फांद कर एक घर में घुसे डकैतों ने असलहों के बल पर घर में रखी 1.50 लाख रुपये की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए।

विरोध करने पर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जमकर पीटा और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। डकैतों के जाने के बाद ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस सीओ की फटकार के बाद सुबह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के खिंदूरी गांव के मजरे टेपरा के रहने वाले स्वर्गीय अकबर खान के परिवार के लोग रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर केवल महिलाएं ही रहती हैं। मंगलवार को घर में अकेली 75 वर्षीया रजिया बेगम ही मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिया बेगम के मुताबिक मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के आंगन में लेटी थी। रजिया के मुताबिक आधी रात के बाद घर की दीवार फांदकर दर्जन भर डकैत असलहों से लैस होकर घर में दाखिल हो गए और रजिया को बंधक बना लिया। डकैतों ने रजिया बेगम से आलमारी व अन्य कमरों की चाबी मांगी।

चाभी देने से इंकार करने पर डकैतों ने रजिया को जमकर पीटा। इसके बाद बदमाशों ने कमरे व आलमारी का ताला तोड़ दिया और 1.50 लाख रुपये की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए। इसके बाद फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले।

फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कोई भी बदमशों का पीछा करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीणां ने इसकी सूचना पुलिस को दी मगर पुलिस सुबह तक मौके पर नही पहुंची। इससे आक्रोशित ग्रमीणों ने इसकी सूचना करनैलगंज के सीओ जटाशंकर राव को दी।

सीओ ने जब कटरा पुलिस को फटकार लगाई तब सुबह पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में रजिया बेगम ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। एसओ कटरा बृजेश सिंह का कहना है कि चोरी की धटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

टेपरा गांव की बुजुर्ग रजिया बेगम ने बताया कि कुछ ही दिन बाद घर में लड़की की शादी है। इस शादी को लेकर तैयारी की जा रही थी। जेवर व नकदी की व्यवस्था की ली गई थी मगर डकैतो ने सब कुछ बरबाद कर दिया। डकैत दो जोड़ा सोने का हार, टीका, झूमर, डायमंड की अंगूठी सहित करीब डेड़ लाख नकदी भी लूट ले गए।


टेपरा गांव में डकैती की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी जटाशंकर राव ने मौके पर पुलिस की फील्ड यूनिट व डाग स्क्वॉयड टीम को भी भेजा। डाग स्क्वॉयड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया मगर डकैतों का कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ ने बताया कि जल्द ही इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed