फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,SDM,polling

रानीपुर में भीड़ हटाने पर हंगामा, एसडीएम से भिड़े ग्रामीण

Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime,SDM,polling
तरबगंज (गोंडा)। विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के रानीपुर प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर एक राजनीतिक दल के लोगों ने समाजवादी पार्टी का अभिकर्ता नहीं बनने दिया। इसकी शिकायत पर जब एसडीएम व सीओ दल-बल के संग मतदान केंद्र पर पहुंचे तो वहां भीड़ जमा देख पुलिस भीड़ हटवाने लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक ग्रामीण का वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने एसडीएम पर उसके घर में घुसकर पत्नी का हाथ पकड़ने का आरोप लगाया। सपा की ओर से ट्वीट किया गया है। सोशल मीडिया पर हंगामे की पोस्ट पर चर्चा जोर हो गई है।
विज्ञापन

तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार की सुबह मतदान शुरू होने के बाद तकरीबन दस बजे एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह को शिकायत मिली कि रानीपुर मतदान केंद्र पर एक राजनीतिक दल के लोगों ने सपा कार्यकर्ताओं को धमकाकर मतदान अभिकर्ता नहीं बनने दिया। इसी शिकायत की जांच करने एसडीएम सीओ संसार सिंह राठी के संग पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे तो मतदान केंद्र के पास भीड़ जमा थी। इस पर भीड़ हटवाने लगे।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक ग्रामीण ने एसडीएम पर घर में घुसकर उसकी पत्नी का हाथ पकड़ने का आरोप लगाया। लोगों के समझाने के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। इस पूरे वाकये का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी ने तो वीडियो समेत ट्वीट भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि वह शिकायत की जांच करने मौके पर गए थे। भीड़ हटाते समय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी के घर में जाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed