फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crime scene of Ankit murder repeated on track

Gonda News: ट्रैक पर दोहराया अंकित हत्याकांड का क्राइम सीन

Tue, 06 Feb 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crime scene of Ankit murder repeated on track
गोंडा। नर्सिंग सहायक अंकित हत्याकांड में मंगलवार सुबह स्टेट मेडिको लीगल टीम ने रेल ट्रैक पहुंचकर क्राइम सीन दोहराया। टीम ने एक से दूसरे ट्रैक की दूरी मापी। गवाहों के बयान, सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज का सत्यापन करके रेल ट्रैक तक अंकित कैसे पहुंचा ऐसे कई सवालों के जवाब विशेषज्ञों ने तलाशने की कोशिश की।
विज्ञापन

बता दें कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के अचलपुर निवासी अनिल तिवारी के बेटे नर्सिंग सहायक अंकित हाॅस्पिटल से निकलकर राधाकुंड, आवास विकास, न्यू इंदिरा कॉलोनी के रास्ते सतई पुरवा तक पहुंचा था। इसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। अंकित के चाचा सुनील तिवारी ने नारायण हास्पिटल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के डाॅक्टर दीपक सिंह समेत अन्य के खिलाफ जीआरपी कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की तफ्तीश कोतवाली नगर पुलिस को ट्रांसफर होने के बाद नए सिरे से तफ्तीश शुरू हुई।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए स्टेट मेडिको लीगल टीम से मदद मांगी थी। मंगलवार सुबह स्टेट मेडिकोलीगल टीम फोरेंसिक के निदेशक गयासुद्दीन खान की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गोंडा पहुंची। टीम ने कोतवाली नगर व जीआरपी के संग ट्रैक पर पहुंचकर क्राइम सीन दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक की दूरी मापी और अंकित रेल ट्रैक तक कैसे पहुंचा, क्या ट्रेन से टकराने से उसकी जान गई या उसे मारकर ट्रैक पर डाला गया। विशेषज्ञों की टीम ने गवाहों के बयान, अंकित व डाॅक्टर दीपक सिंह के सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज सत्यापन के लिए अपने साथ ले गई है। इस दौरान कोतवाल नगर राजेश सिंह व जीआरपी भी मौके पर मौजूद रही।


हरखापुर में भी हुआ था सीन रीक्रियेट, आज तक खुलासा नहीं
कोतवाली देहात क्षेत्र के हरखापुर निवासी चंद्रकांत दूबे 11 अप्रैल को पास के खेत में थ्रेसर चला रहे अपने भाई चंद्रमोहन दूबे को डीजल देने खेत गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में लौव्वा टेपरा गांव के पास हमलावरों ने चंद्रकांत को घेरकर पिटाई करने के बाद गोली मार दी थी। 13 अप्रैल को अस्पताल में चंद्रकांत ने दम तोड़ दिया था। चंद्रमोहन दूबे ने माधवपुर गांव निवासी कृष्ण प्रसाद उर्फ नगोड़े तथा हरखापुर गांव के वीरेंद्र, अजय व राजू समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस हत्याकांड में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। देहात पुलिस की रिपोर्ट पर तत्कालीन एसपी आकाश तोमर के बुलाने पर स्टेट फोरेंसिक लैब लखनऊ से मामले में जांच की अपेक्षा की थी। इसके बाद 22 जून 2023 को लखनऊ लैब के विशेषज्ञ डॉ. एके श्रीवास्तव व एमके यादव ने टीम के साथ हरखापुर पहुंचकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। मगर नौ माह बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed