फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,report,gonda,postmartam,car driver

कार चालक इरफान की गला दबाकर की गई थी हत्या

Sat, 01 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime,report,gonda,postmartam,car driver
गोंडा। महराजगंज जनपद के कोल्हुई गांव के रहने वाले कार चालक इरफान की हत्या गला दबाकर की गई थी। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के पास नकहा पुल के नीचे नाले में फेंक दिया था। पांच दिन पहले कार गोंडा रेलवे स्टेशन के पुराने साइकिल स्टैंड के पास खड़ी मिली थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के होने के बाद पुलिस ने सीडीआर व सर्विलांस के जरिए हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव का रहने वाला कार चालक इरफान 26 सितंबर देर शाम गोरखपुर से सवारियां लेकर 9 हजार रुपये भाड़े पर लखनऊ के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 27 सितंबर शाम उसकी कार गोंडा रेलवे स्टेशन के पुराने साइकिल स्टैंड के पास खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो खून के धब्बे मिले और एक की-पैड मोबाइल फोन व नेपाल का भरसार मिला। मामले में नजीर अहमद ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के पास नकहा पुल के नीचे नाले के पानी में इरफान का शव उतराता मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो इरफान की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कार चालक इरफान के मोबाइल फोन का सीडीआर कॉल डिटेल रिकार्ड निकाला है। पुलिस सर्विलांस के जरिए हत्यारों की तलाश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed