{"_id":"632b5a5823199b39277fd0e2","slug":"crime-police-station-gonda-gonda-news-lko649459511","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला बेहोश
विज्ञापन
गोंडा के तरबगंज सीएचसी में भर्ती रेखा। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज (गोंडा)। नाली विवाद में पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ महिला से मारपीट की। इसके बाद शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़ित महिला अचानक बेहोश हो गई। बेहोश महिला को उसके रिश्तेदारों ने सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मामला तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नरायनपुर के मजरा मिट्ठू पुरवा का है। बुधवार सुबह सहन दरवाजे पर बह रहे नाली के पानी को लेकर रेखा पत्नी जसपाल का पूर्व प्रधान से विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर महिला को मारा पीटा और धमकी दी। महिला ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने महिला को थाने पर बुलाया। तहरीर लेकर थाने पहुंची रेखा कुछ देर बाद अचानक बेहोश होकर गिर गई। पुलिस ने आनन-फानन में रिश्तेदारों से महिला को सीएचसी ले जाने को कहा। रिश्तेदारों ने उसे भर्ती कराया।
पीड़ित महिला ने बताया कि विपक्षियों ने कहा था कि थाने पर पहुंचने पर वहां पुलिस से उसकी पिटाई कराएंगे। महिला के अनुसार, पूर्व में हुए विवाद को लेकर दी गई तहरीर में पुलिस तीन दिन से लगातार घर जाकर थाने पर बुला रही थी। जिसके बाद थाने पर पहुंचने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला का पति बाहर शहर में रहकर मजदूरी करता है। वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर रह रही है।
विज्ञापन
सीएचसी पर तैनात डॉ. नवनीत गौरव सिंह ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के संबंध में महिला तहरीर लेकर थाने पर आई थी। बेहोश होने की जानकारी नहीं है।