{"_id":"62f92fbeeab6d60d5766309c","slug":"crime-mosque-annoucment-arrest-gonda-gonda-news-lko643912013","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के माइक से की आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के माइक से की आपत्तिजनक टिप्पणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। कस्बे के एक धार्मिक स्थल का दरवाजा बंद कर वहां लगे माइक से एक युवक ने आपत्तिजनक नारेबाजी की। लोग जब तक कुछ समझ पाते पीएम और सीएम पर भी टिप्पणी करने लगा। किसी तरह लोगों ने धार्मिक स्थल का दरवाजा खोला और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मस्जिद कमेटी के मो. इकबाल उर्फ राजू फारूकी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक करनैलगंज मार्ग स्थित बड़ी मस्जिद के अंदर चुपके से घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वहां रखे माइक को ऑनकर योगी-मोदी पर आपत्ति जनक टिप्पणी कर नारेबाजी करने लगा। आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद धार्मिक नारेबाजी करने लगा। बताया कि उसका इरादा दंगा भड़काने का लग रहा था। किसी तरह मस्जिद कमेटी के लोग अंदर पहुंचे और उसे किसी तरह बाहर निकालकर थाने पहुंचाया।
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मो. इकबाल उर्फ राजू फारुखी की तहरीर पर सुनील निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना कोतवाली करनैलगंज के साथ तीन अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हरकत जानबूझकर की गई, जिससे स्वतंत्रता दिवस के पहले कस्बे में तनाव की स्थिति हो सके। मस्जिद कमेटी की सतर्कता के कारण कोई विवाद नहीं हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। (संवाद)