फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,loot,gonda,gold

सराफा व्यवसायी से नौ लाख के गहने लूटे

Wed, 31 Aug 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime,loot,gonda,gold
गोंडा। छपिया मंदिर के पास बुधवार की देरशाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर एक सराफा व्यवसायी से नौ लाख रुपये के सोने चांदी के गहने लूट लिए। व्यवसायी टैयरवा बाजार स्थित दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। व्यापारी की सूचना पर सीओ मनकापुर व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छपिया क्षेत्र के सोहेला गांव का रहने वाला दिनेश सोनी क्षेत्र के टैयरवा बाजार में सराफा की दुकान करता है। रोज की तरह वह बुुधवार को तकरीबन सात बजे दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। छपिया मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर रोक लिया, और सौ ग्राम सोना व छह किलो चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। वहां से जाते समय दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी किए। लूटे गए गहनों की कीमत लगभग नौ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर सीओ मनकापुर व प्रभारी निरीक्षक छपिया मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने व्यापारी के साथ सौ ग्राम सोना लूट की सूचना मिलने की बात कही है। हालांकि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूरी पड़ताल के बाद पता चल सकेगा कि लूट कितने की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed