फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

चोरी के आरोपियों की तलाश में हरियाणा पुलिस का छापा

Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक मॉल के सिक्योरिटी गार्ड से मिलीभगत कर डुप्लीकेट चाबी की मदद से पांच लाख के गहने पार करने के दो आरोपियों को हरियाणा पुलिस ने पकड़ा। चोरी के आरोपियों की तलाश में पहुंची हरियाणा पुलिस ने गोंडा पुलिस के साथ मिलकर दो स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के गहने भी बरामद किए। हरियाणा पुलिस ने आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर हरियाणा पुलिस आरोपियों को गुरुग्राम लेकर रवाना हो गयी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के गुरूग्राम के डीएलएफ थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस कंपनी के ज्वैलरी मॉल में 01 मार्च को पांच लाख के गहनों की चोरी हो गई थी। चोरी में शामिल लोगों ने मॉल के सिक्योरिटी गार्ड से मिलीभगत करके मॉल के इंट्री गेट की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। इसके बाद वह पांच लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए । पुलिस तफ्तीश में चोरी में गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के बलदूपुरवा बनगाई गांव के रहने वाले राज कपूर बरुवार व कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के दलीप पुरवा भिटौरा गांव के रहने वाले राम भवन बरुवार का नाम सामने आया। पुलिस को वहां के सीसी टीवी फुटेज से भी दोनों की चोरी में शामिल होने के प्रमाण हाथ लगे थे। इसके बाद हरियाणा के गुरूग्राम की पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में गोंडा पहुंची।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस के हेड कांस्टेबल बलविन्दर सिंह के एसओजी प्रभारी सुनील कुमार व कोतवाल मनकापुर संजय गुप्ता की टीम ने दलीप पुरवा व बलदूपुरवा में छापा मारा। छापे के दौरान दोनों आरोपियों को राज कपूर व रामभवन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से गुरुग्राम के ज्वैलरी मॉल से चोरी गई सोने की पांच चेन, सोने की एक टूटी चेन, लाकेट समेत एक चेन, दो बाला, चार चेन के टुकड़े, एक टूटा बाला, 11 अंगूठी, एक छल्ला, दो टप्स, नोजपिन डायमंड नुमा, एक लॉकेट व एक बाइक बरामद हुई। हालांकि मॉल से चोरी गए गहनों में से कुछ गहनों को आरोपियों ने बेंच दिया। एसपी ने बताया कि बेचे गए गहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। उसे भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, तैयार होगा गैंगचार्ट
-हरियाणा के गुरुग्राम से ज्वैलरी पार करने वाले आरोपी रामभवन व राजकपूर की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष धानेपुर व कोतवाल मनकापुर को दोनों आरोपियो की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने दोनों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले इनके साथियों को सम्मिलित कर गैंगचार्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

दतौली चीनी मिल से चुराई थी बाइक
पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद बाइक मनकापुर के दतौली चीनी मिल से 11 मार्च को रामभवन व राज कपूर ने चुराई थी। दोनों बाइक बेंचने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed