{"_id":"6249d9ae42518818d07f9f44","slug":"crime-gonda-news-lko624443054","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां व भाई ने युवती को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां व भाई ने युवती को बेचा
विज्ञापन
गोंडा। सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति चला रही है। जिले में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। मगर सख्ती के बावजूद एक मां ने ही अपने बेटे संग मिलकर 40 हजार रुपये में अपनी बेटी को तीन बच्चों के पिता को बेच दिया। करतूत पर परदा डालने के लिए तीन बच्चों के पिता से युवती का जबरन निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद युवती जब अधेड़ के साथ नहीं गई तो मां-बेटे ने उसकी जमकर पिटाई की। मामले में युवती की तहरीर पर कोतवाली देेहात पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह पूरे तिवारी के रहने वाले अरमान से प्यार करती थी। आठ माह पहले वह अरमान के साथ उसके घर चली गई और उससे निकाह कर लिया था। मगर कोतवाली देहात क्षेत्र में ही रहने वाली उसकी मां व भाई उसे ससुराल से जबरन ले आए। इतना ही नहीं वापस भेजने के लिए ससुराल वालों से दस हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद 40 हजार रुपये लेकर तीन बच्चों के पिता से जबरन उसका निकाह करा दिया। युवती के मुताबिक जब वह तीन बच्चों के पिता संग नहीं गई तो मां व भाई ने उसकी जमकर पिटाई की।
युवती के मुताबिक, उसने अपनी भाभी से पूरी बात बताई तो उन्होंने परिवार से विद्रोह कर अरमान से दोबारा उसका निकाह करा दिया। जब वह ससुराल जाने लगी तो मां ने उससे छह हजार रुपये व पायल ले ली। युवती का आरोप है कि अब उसकी मां और भाई उसके ससुराल वालों ने 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। रकम न देने पर उसे दूसरी जगह बेचने की बात कर रहे हैं। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।