फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

गोंडा : सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री योगेश प्रताप के साथ बेटा, भतीजा व भांजा पर दुष्कर्म का केस

Mon, 28 Feb 2022 08:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 28 Feb 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
crime
सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala

करनैलगंज की सियासत में भाजपा व सपा के समर्थकों के हंगामे की बीच शनिवार की पूरी रात गुजर गई। आरोप-प्रत्यारोप पर दोनों के दलों के लोग आमने-सामने आ गए। सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह पर बेटा, भतीजा व भांजा समेत 14 लोगों को नामजद करते हुए 30 अन्य लोगों के खिलाफ भाजपा समर्थक की पत्नी ने कोतवाली करनैलगंज में घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म व तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया है। भाजपा के एक अन्य समर्थक की पत्नी ने सपा समर्थकों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व धमकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके जवाब में सपा समर्थक ने भाजपा प्रत्याशी व सांसद कैसरगंज के करीबी सात लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की घोषणा के बाद से यहां की सियासत में सपा व भाजपा प्रत्याशियों के बीच बवाल की संभावना बन रही थी, हुआ भी वही। शनिवार की रात भाजपा व सपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच अलग-अलग हुई दो स्थानों पर हुई मारपीट ने तूल पकड़ लिया। भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थक की पत्नी ने सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, उनके भाई चंद्रेश प्रताप सिंह, कामेश प्रताप सिंह, चंद्रेश के बेटों लव सिंह, कुश सिंह, योगेश के बेटे चंदन सिंह एवं भांजे विक्की सिंह तथा समर्थक दलजीत यादव, अमरजीत यादव, मनोज यादव, सानू, जाहिद हुसैन, शिवकुमार सहित तीस अन्य लोगों के खिलाफ बलबा, घर में घुसकर मारपीट व दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा के समर्थक एवं सांसद के करीबी अशोक सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने अतुल सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह, राजन सिंह, नवाब सिंह निवासी बेलवा सम्मय सकरौरा सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ बलबा, घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप के समर्थक राघवेंद्र सिंह निवासी सकरौरा ग्रामीण ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थक व सांसद के करीबी अशोक सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह, आयुष प्रताप सिंह निवासी सकरौरा ग्रामीण तन्नू सिंह, महेश सिंह निवासी ग्राम करुआ, राजन सिंह निवासी ग्राम कचनापुर एवं बॉबी रजा निवासी कस्बा नई बाजार के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सपा प्रत्याशी के समर्थक दलजीत यादव व शानू को गिरफ्तार किया है। दो मुकदमों में किसी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश कोतवाल करनैलगंज को दिए गए हैं।


करनैलगंज की सियासत में हंगामे के बीच गुजरी पूरी रात
शनिवार की देर रात कोतवाली करनैलगंज में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह अपने समर्थकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तमाम समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीआईजी, एसपी, एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ व कोतवाल सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह उनके भाईयों व बेटों की गिरफ्तारी करने के लिए उनके आवास भंभुआ को घेर लिया। जहां पर मात्र दो आरोपी समर्थक मिले जिन्हें पकड़ कर पुलिस कोतवाली लाई। रात तकरीबन 3 बजे सपा प्रत्याशी अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे परसपुर में एक तेरहवीं में गए थे। वापस लौटे तो कोतवाल ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि उनके विरुद्ध मारपीट सहित गंभीर आरोप हैं। बताया कि जहां मारपीट हुई है उसका वीडियो भी है। योगेश ने आरोपों को बेबुनियाद व चुनावी रंजिश बताया। साथ ही आरोप लगाया कि सांसद के इशारे पर कोतवाल भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उनकी गिरफ्तारी करने उनके आवास पर पहुंच गए। जहां परिजनों के साथ अभद्रता की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed