{"_id":"614cb3178ebc3e0103696d8a","slug":"crime-gonda-news-lko5969233127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दबंगो ने सास, बहू व ननद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दबंगो ने सास, बहू व ननद को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर (गोंडा)। जमीन विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार की चार महिलाओं को लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ाकर जमकर मारपीट किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।
गोगिया लमुइया निवासी किरन देवी (32) पत्नी नन्द लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 20 साल पहले से बैनामा की जमीन पर घर बनाकर रहते हैं। जमीन का विवाद गांव के दबंगों से चल रहा है। मामला न्यायालय में है। बुधवार की देरशाम जमीन पर कब्जा करने के लिए लोग आ गये। परिवार में कोई नहीं था। सास सुशीला देवी (60) ननद किरन कुमारी (27) तथा बेटी रजनी (9) रोकने गए तो वह मारपीट पर आमादा हो गए।
दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। किरन कुमारी (27) व सुशीला देवी (60) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू, तिलक राम, अशोक व झब्बू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।