{"_id":"6143805e8ebc3e915e51b456","slug":"crime-gonda-news-lko595866667","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को फंसाने को रची थी लूट व जानलेवा हमले की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों को फंसाने को रची थी लूट व जानलेवा हमले की साजिश
विज्ञापन
16द्दस्रड्डश्च15-गोंडा के पुलिस आफिस में पकड़कर लाए गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। निहालपुरवा के रहने वाले एक युवक ने प्रधानी की रंजिश को लेकर अपने विरोधियों को फंसाने के लिए फर्जी लूट व जानलेवा हमले की साजिश रची थी। आरोपियों ने एक दिन पहले ही फर्जी लूट व जानलेवा हमले की स्क्रिप्ट तैैयार कर ली थी। पुलिस की जांच में प्रधानी चुनाव की रंजिश सामने आई है। पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक व लूट की रकम बरामद हुई है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के निहालपुरवा के रहने वाले शिवनाथ जायसवाल ने कोतवाली देहात में अपने ही गांव के रहने वाले परागदत्त जायवाल समेत दो लोगों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि उसका भाई रामशंकर जायसवाल कोतवाली नगर क्षेत्र के तिवारी बाजार में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। 11 सितंबर की रात उसका भाई रामशंकर बाइक से अपने घर जा रहा था। आरोप था कि टिनवाकुआं के पास रामशंकर को परागदत्त व उसके साथी विक्रम शंकर तिवारी ने गोली मार दी और 47 हजार नकदी व बाइक लूटकर फरार हो गए।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सीओ सदर लक्ष्मीकान्त गौतम के नेतृत्व में टीम बनाकर मामले के सही खुलासे के निर्देश दिए गए थे। सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। एसपी ने बताया कि कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गहनता से छानबीन की तो मामला प्रधानी चुनाव की रंजिश का निकला। एसपी ने बताया कि मुकदमे के वादी शिवनाथ जायसवाल और उसके घायल भाई रामशंकर की अपने ही गांव के विक्रमशंकर तिवारी व परागदत्त जायसवाल के बीच प्रधान चुनाव व भूमि की रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में परागदत्त व विक्रम शंकर को फंसाने के लिए एक दिन पहले बैजनाथ ने अपने भाई रामशंकर व साथियों संग मिलकर फर्जी लूट व जानलेवा हमले की स्क्रिप्ट तैयार की। दूसरे दिन प्लान के मुताबिक रामशंकर को अभियुक्त बैजनाथ ने गोली मारी और उससे 10000 रुपये व बाइक लूट लिया था। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
बताया कि आरोपी बैजनाथ जायसवाल उसके भाई रामशंकर निवासी निहालपुरवा थाना तरबगंज, नानमून उर्फ नरेन्द्र निवासी निहालपुरवा थाना तरबगंज , सुनील जायसवाल निवासी निहालपुरवा थाना तरगबंज को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, लूटी गई बाइक व 10,000 रुपये बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि लूट की रकम मुकदमे के वादी ने 47, 000 रुपये बताई थी। जोकि पूछताछ के बाद 10 हजार रुपये निकली।