Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devise a long-term action plan to provide relief from traffic congestion, and deploy traffic police at major intersections

Gonda News: स्थायी कार्ययोजना बनाकर जाम से दिलाएं निजात, प्रमुख चौराहों पर तैनात हो ट्रैफिक पुलिस

Thu, 26 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Devise a long-term action plan to provide relief from traffic congestion, and deploy traffic police at major intersections
आवास विकास कॉलोनी में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शामिल लोग। -संवाद
गोंडा। शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव के साथ अतिक्रमण, ई रिक्शों का अव्यवस्थित संचालन और पार्किंग की समस्या यातायात में बड़ी बाधा बन रही है। प्रमुख चौराहों पर आए दिन लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और व्यापारियों को परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित प्रेरणा पार्क में अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहरवासियों ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि शहर में सबसे पहले पार्किंग की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। आशीष ने कहा कि जाम से निजात के लिए शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री व्यवस्था सख्ती से लागू होनी चाहिए। गुरुनानक चौक से गुड्डूमल तिराहे तक नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े रहते हैं और नो वेंडिंग जोन में ठेले लगते हैं। इससे नियमित रूप से जाम लगता है।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी रश्मि टंडन ने कहा कि प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने के साथ अतिक्रमण हटाने और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की जरूरत है। प्रशासन के साथ नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, तभी जाम से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे पर लगने वाला जाम आम लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। ठेले-रेहड़ी के लिए निर्धारित स्थान और ऑटो व ई रिक्शा के लिए व्यवस्थित स्टैंड बनाए जाने चाहिए। चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग और संकेतक लगाने की भी जरूरत है।
सचिन खेमका ने कहा कि सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण यातायात में सबसे बड़ी बाधा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की जरूरत है। अश्विनी कुमार ने कहा कि स्कूल और कार्यालयों के समय प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। ई रिक्शा और दोपहिया वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर नियंत्रण जरूरी है।
मनीष दुबे ने कहा कि आवास विकास कॉलोनी से बड़गांव पुलिस चौकी तक आए दिन जाम लगता है। इससे स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों का समय बर्बाद होता है। जाम में एंबुलेंस और दमकल वाहनों के फंसने से जरूरी सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।
प्रमिला श्रीवास्तव ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। निर्धारित गति सीमा का पालन कराने के साथ सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

गरिमा ने कहा कि सड़क किनारे ठेले, फुटपाथों पर कब्जे, गलत दिशा में वाहनों का संचालन और बिना संकेतक के कट भी जाम की वजह हैं। स्कूलों और बाजारों के आसपास विशेष यातायात व्यवस्था होनी चाहिए। पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएं। केवल चालान करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, इसके लिए बेहतर सड़क प्रबंधन और नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed