{"_id":"613e33598ebc3eca726e4390","slug":"crime-gonda-news-lko595253593","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को गोली मारकर लूटी नकदी व बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन को गोली मारकर लूटी नकदी व बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरखापुर के पास शनिवार की देर रात देेेसी शराब की दुकान के सेल्समैन को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। उसके पास रखी नकदी, बाइक व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सेल्समैन के बड़े भाई ने कोतवाली देहात में दो लोगों के खिलाफ लूट की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के निहालपुर गांव के रहने वाले शिवनाथ जायसवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई रामशंकर जायसवाल कोतवाली नगर क्षेत्र के गोंडा-बेलसर मार्ग पर तिवारी बाजार में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता है। शिवनाथ के मुुताबिक, शनिवार की देररात तकरीबन साढ़े दस बजे रामशंकर दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। गोंडा-बेलसर मार्ग पर हरखापुर-टिनवाकुआं के बीच पहुंचा था कि आरोप है कि उसके गांव के रहने वाले विक्रम तिवारी अपने साथी प्रयागदत्त जायसवाल निवासी दुर्जनपुर थाना तरबगंज ने तमंचे से रामशंकर पर फायर झोंक दिया।
गोली लगने से वह घायल हो गया तो दोनों उसके पास रखी नकदी, बाइक व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। शिवनाथ ने बताया कि घटना की सूचना पर वह अपने भाईयों के साथ मौके पर पहुंचा और रामशंकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में शिवनाथ जायसवाल ने कोतवाली देहात में विक्रम तिवारी व प्रयागदत्त जायसवाल के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम नेे बताया कि मामला लूट का नहीं है, अभी तक की जांच में प्रधानी चुनाव की रंजिश सामने आई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुुमार तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद