{"_id":"637129997a94f24f3a24a7e7","slug":"crime-gonda-gonda-news-lko6570115116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों में लगाई सेंध, गहने किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन घरों में लगाई सेंध, गहने किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान (गोंडा)। पिपरा खुर्द में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। वहीं, दो घरों के लोगों की नींद खुल गई तो चोर भाग निकले, जबकि तीसरे घर में भी सेंध काटकर अंदर घुसे चोरों ने गहने पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना छपिया क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के रहने वाले राम धीरज ने बताया कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए थे। तभी देर रात चोरों ने घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस आए। चोरे संदूक में रखी सोने की नथुनी, पायल व बिछिया लेकर फरार हो गए। इसी के बाद चोरों ने गांव के ही रामअधार के घर की पिछली दीवार में सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया।
रामअधार ने बताया कि घर के पीछे से आवाज आने पर परिवार के सभी लोग जग गए तो चोर भाग निकले। वहीं रामकिशन यादव के घर पर भी घर के पीछे चोरों ने सेंध काटने का प्रयास किया, लेकिन दीवार मोटी होने से सफल नहीं हो सके। प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। संवाद