फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   court

जानलेवा हमले के सात अभियुक्तों को किया भगोड़ा घोषित

Thu, 20 Oct 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
court
गोंडा। अदालत ने जानलेवा हमले के एक मामले में सात अभियुक्तों को भगोड़ा घोषित किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस सभी सातों अभियुक्तों के घरों पर भगोड़ा घोषित होने की नोटिस चस्पा कर दी है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि थाना कटरा बाजार क्षेत्र के अम्बरपुरवा गौरिया गांव के रहने वाले पवन कुुमार सिंह ने 7 मई 2021 को कटरा थाने में लक्ष्मण सिंह, वीरभान सिंह, अजय भान सिंह, उदयभान सिंह, शुभम सिंह, शिवम सिंह, रणविजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, शिवपाल सिंह, अंकित सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। मगर सात अभियुक्तों चंद्रपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, रणविजय सिंह, शिवम सिंह, लक्ष्मण सिंह, शुभम सिंह निवासी जयपत्तर पुरवा गौरिया थाना कटरा बाजार व अंकित सिंह निवासी अंबरपुरवा गौरिया थाना कटरा बाजार की गिरफ्तारी नहीं हो पाई, न ही अदालत में हाजिर हुए।
विज्ञापन

विवेचक के मुताबिक अदालत ने सातों अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अदालत ने सातों अभियुक्तों को भगोड़ा घोषित किया है। विवेचक ने बताया कि अभियुक्त अभी भी अदालत में हाजिर नहीं हुए तो उनकी चल संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed