फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA

24.50 लाख लोगों ने ली सुरक्षा की कवच, छह हजार को बूस्टर डोज

Thu, 20 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
CORONA
गोंडा। कोरोना को जड़ से खत्म करने की मुहिम के तहत चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान जिले में अब तक 24.50 लाख लोगों को सुरक्षा का घेरा मिल चुका है। इन लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक लेकर खुद को काफी हद तक सुरक्षित बना लिया है। राहत की बात यह है कि इनमें से छह हजार लोगों को बूस्टर डोज भी दिया जा चुका है। कोरोना के संक्रमण से बचाने को बीते वर्ष 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड टीकाकरण अभियान को एक साल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में तय लक्ष्य के सापेक्ष 93.57 फीसदी लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 55.44 फीसदी लोगों ने सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाने के लिए टीके की दोनों डोज ले ली हैं। इतना ही नहीं इसी माह से शुरू हुए किशोरों के टीकाकरण के तहत भी अब तक मात्र 15 दिनों में ही 1.53 लाख किशोरों ने उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाने का कार्य कर लिया है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने वाले किशोर अब गांवों के अन्य लोगों को भी कोविड से बचाने के लिए टीकाकरण के लिए जागरूक बनाने में जुटे हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के प्रमुख सरकारी अस्पतालों सहित 187 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि जिले में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण का पहला चरण शुरू किया गया। जिसमें पहले हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों को टीके लगाए गए। उसके बाद बुजुर्गों और युवाओं को टीके लगाने के बाद अब किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं नौ महीना पहले टीका लगवा चुके हेल्थकेयर वर्करों व फ्रंट लाइन वर्करों समेंत बुजुर्गों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed