{"_id":"58cd7a6f4f1c1b277532ad2a","slug":"copies-of-the-same-type-of-handwriting-case-on-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपियों में एक समान मिली लिखावट, लिपिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपियों में एक समान मिली लिखावट, लिपिक पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
तीन उत्तर पुस्तिकाओं की राइटिंग समान होने पर लिपिक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मोबाइल रखने व नकल कराने के आरोप में तीन कक्ष निरीक्षकों पर गाज गिरा दी गई है। पूरी परीक्षा अवधि के लिए तीनों को हटा दिया गया है।
दूसरी पाली में डीआईओएस के सचल दस्ते ने एक नकलची को धर दबोचा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। दोनों पालियों में 664 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। दोनों पालियों में 11,940 के सापेक्ष 11,236 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया है।
डीआईओएस राम सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर के कक्ष निरीक्षक अनवर हक को मोबाइल रखने के आरोप में पूरी परीक्षा अवधि के लिए तत्काल हटा दिया गया है।
विज्ञापन
सचल दस्ता को कक्ष निरीक्षक के पास स्विच ऑफ मोबाइल बरामद हुआ। प्रथम पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र में 1202 के सापेक्ष 1144 तथा हाईस्कूल के वाणिज्य में 43 के सापेक्ष 41 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया है।
प्रथम पाली में इंटरमीडिएट में 58 और हाईस्कूल में दो परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है। दूसरी पाली के दौरान डीआईओएस के सचल दस्ते ने हिन्दी द्वितीय प्रश्नपत्र में गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक नकलची को संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष धर दबोचा है।
डीआईओएस के सचल दस्ते ने पंडित राम दुलारे इंटर कॉलेज घुघलपुर में तीन उत्तर पुस्तिकाओं की हैंड राइटिंग समान पाई। पूछताछ के दौरान परीक्षार्थियों ने स्कूल के लिपिक पर उत्तर पुस्तिका लिखने का आरोप लगाया।
डीआईओएस के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने लिपिक विजय मिश्र के खिलाफ देहात थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। कक्ष निरीक्षक योगेश कुमार शुक्ला व शशि शेखर पांडेय को पूरी परीक्षा अवधि के लिए हटा दिया गया है।
तीन परीक्षार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं को स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष भेजा गया है। थानाध्यक्ष देहात राज कुमार यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। प्रथम व द्वितीय पालियों में परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल उदयराज ने कई स्कूलों में छापेमारी की।
दूसरी पाली के दौरान इंटरमीडिएट के हिन्दी द्वितीय प्रश्नपत्र में 10,695 के सापेक्ष 10,051 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। 604 परीक्षार्थियों ने हिन्दी द्वितीय प्रश्नपत्र छोड़ दिया है।