फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Consumers suffering due to low voltage and power cuts

Gonda News: लो वोल्टेज व बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल

Sun, 03 Sep 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Consumers suffering due to low voltage and power cuts
जेल रोड पर लोक निर्माण विभाग के पास बाइक पर गिरा बिजली का पोल। - संवाद
गोंडा। जिले में भारी उमस के बीच लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। तरबगंज, वजीरगंज, मसकनवा, सुभागपुर के अलावा शहर के बड़गांव व जेल रोड इलाके के लोग शनिवार रात बिजली संकट से परेशान रहे। आलम यह है कि लाइन मरम्मत काम भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। रविवार करीब चार बजे जेल रोड पर विद्युत पोल टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

सुभागपुर इलाके के पड़री बल्लभ गांव में लो वोल्टेज के चलते शनिवार को पूरी रात लोग परेशान रहे। भारी उमस के बीच पंखे तक नहीं चल सके। गांव निवासी रामविलास वर्मा के अलावा राजू ने शिकायतें दर्ज कराई है। बड़गांव के राजीव कांप्लेक्स इलाके में भी आधे मोहल्ले में लो वोल्टेज के चलते लोग परेशान रहे। हाउसिंग कॉलोनी जेल रोड पर सुबह करीब सात बजे बत्ती गुल हो गई। रवि ने शिकायत दर्ज कराई तब जाकर घंटों बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। लखनऊ रोड के आसपास रिहायशी इलाकों में शनिवर रात बत्ती गुल रही। सुबह दस बजे के बाद विद्युत आपूर्ति हो सकी हैै।
विज्ञापन

तरबगंज के बरौली गांव में शनिवार रात 11 बजे से सुबह करीब 12 बजे तक आधे गांव में बिजली गुल रही। कृष्ण प्रधान ने शिकायत दर्ज कराई है। वजीरगंज संवाद के अनुसार वजीरगंज, मोहनपुर व रघुराज टिकरी में लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। मसकनवा संवाद के अनुसार छपिया व बगदर फीडर की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने रविवार शाम चार बजे विद्युत पोल अचानक बाइक पर गिर गया। इससे मनकापुर निवासी बाबादीन वर्मा को चोटें आईं हैं। जबकि नदईपुरवा बमडेर कटराबाजार निवासी बाइक सवार रमेश मिश्र बाल-बाल बच गए। अंबेडकर चौराहा विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी जवाहर सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से पोल गिरा है। कोई जनहानि नहीं हुई है। जल्द ही विद्युत व्यवस्था बहाल कराई जा रही है।

बिलिंग सिस्टम अपडेशन के चलते शनिवार रात 10 बजे से रविवार रात 10 बजे तक बिलिंग नहीं हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि एक दिन में करीब 50 हजार उपभोक्ताओं की विद्युत बिलिंग की जाती है।

मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से बिल बनने लगेंगे। उपभोक्ता बिलिंग काउंटर के साथ अलग-अलग माध्यमों से बिल जमा भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article