{"_id":"5755bb354f1c1b081d9c55f6","slug":"consumers-protest-against-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को स्थानीय बाजार के लोगों ने पावर कार्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप है।
मौके पर पहुंचे एसडीओे उतरौला ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाजारवासी डॉ. इफ्तेकार, राम विलास, स्वामीनाथ, पूजाराम, रिंकू गुप्ता आदि ने पेहर बाजार में 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बिजली का बिल अदा करने के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदल रहा है। 100 केवीए का लगा खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जेई व कर्मियों से कई बार मांग की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोग चक्का जाम कर महकमा के खिलाफ आंदोलन करेंगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ उतरौला सुरेन्द्र वर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसडीओ ने कहा कि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।