{"_id":"69e23c3c14e98344860c8697","slug":"constable-committed-heinous-act-against-woman-under-pretext-of-marriage-but-is-now-denying-it-in-gonda-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला से किया घिनौना काम, अब कर रहा इन्कार; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला से किया घिनौना काम, अब कर रहा इन्कार; पुलिस जांच में जुटी
Fri, 17 Apr 2026 07:27 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:27 PM IST
सार
गोंडा में सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला से घिनौना काम किया। अब शादी करने से इन्कार कर रहा है। केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही बलरामपुर में तैनात है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली में तैनात सिपाही शशांक दुबे काम के सिलसिले में गोंडा आया-जाया करता था। इस दौरान एक साल पहले आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। इसी दौरान उसने मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उससे अक्सर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
बातचीत के बीच वह उनसे मिलने आता था। इस दौरान शादी की बात रखी तो वह तैयार हो गई। आरोपी ने झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। बलरामपुर पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी गई है।