फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Connections of big defaulters cut, FIR lodged on theft

Gonda News: बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, चोरी पर एफआईआर

Tue, 17 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Connections of big defaulters cut, FIR lodged on theft
गोंडा। देवीपाटन विद्युत वितरण क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए मंगलवार को तड़के मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। मुख्य अभियंता के निर्देश पर तीन जिलों में अधीक्षण अभियंताओं के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और विजिलेंस पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से विद्युत चोरी रोकने के लिए यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


गोंडा शहर में 18 संयोजनों की जांच में चार मामलों में बिजली चोरी, आठ में अधिक भार और तीन में अन्य अनियमितताएं पाई गईं। बलरामपुर में 22 जांचों में सात बिजली चोरी, छह अधिक भार और एक में अनियमितता मिली। श्रावस्ती में 16 संयोजनों की जांच में सात बिजली चोरी, दो अधिक भार और आठ में अनियमितता सामने आई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि कि पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस टीम ने साक्ष्यों के तौर पर मौके की वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ्स को केस डायरी में शामिल किया है। पुराने बकायेदारों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल 18.43 लाख रुपये की वसूली की गई और कई बड़े बकायेदारों के कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में बदलवा सकते हैं मीटर


मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक लाइन लॉस निर्धारित मानकों के भीतर नहीं आ जाता। बिजली चोरी की 1912 पर साझा करें, जो उपभोक्ता मीटरों से छेड़छाड़ कर चुके हैं, वे अधिशासी अभियंता से मिलकर स्वतः घोषणा कर 3 माह के बराबर राजस्व निर्धारण जमा करके अपने मीटर बदलवा सकते हैं और किसी अन्य कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed