{"_id":"6a70d62ead883691090eb4e1","slug":"connection-disconnected-bill-of-1540-lakh-sent-gonda-news-c-100-1-gon1041-163603-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कनेक्शन काटा, भेजा 15.40 लाख का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कनेक्शन काटा, भेजा 15.40 लाख का बिल
Mon, 03 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बालपुर। बालपुर हजारी के पृथ्वीपुरवा निवासी दिव्यांग शिवशंकर ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि एक अप्रैल को 1400 रुपये बिल जमा करने के बावजूद 16 अप्रैल को कनेक्शन काट दिया गया। जांच में 15.40 लाख रुपये बकाया दर्शाया गया।
शिकायत पर छह जून को अवर अभियंता अनुराग मौर्य ने जांच कर सुधार का आश्वासन दिया था। चार माह बाद भी न तो बिल सही हुआ और न ही आपूर्ति बहाल की गई है। बिजली न होने से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
पीड़ित ने अधिशासी अभियंता को पत्र देकर बिल ठीक कर बिजली बहाल करने की मांग की है।