{"_id":"ff70a632d4e0c701d550f3399184e202","slug":"congressmen-performance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीएल चौबे के नेतृत्व में गुरुवार को कचहरी परिसर में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई का विरोध जताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। साथ ही सामाजिक सौहार्र्द बिगाड़ने तथा विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने पर प्रदर्शन किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव सतीश आजवानी ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। लोग परेशान हैं।
बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है, लेकिन केंद्र की भाजपा व प्रदेश की सपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है और युवाओं व किसानों के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है।
शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि महंगाई चरम पर होने के कारण गरीबों के सामने दाल रोटी का संकट पैदा हो गया है। बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
किसानों के गन्ने का मूल्य बकाया है, लेकिन सरकार भुगतान कराने में विफल रही है। सड़कें बदहाल हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार दूबे, अरविंद सिंह, मतलूब खां ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विधायक अजय राय के विरुद्घ एकतरफा कार्रवाई करने पर कांग्रेस नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस मौके पर केटी तिवारी, राजबहादुर सिंह, ओबैदुर्रहमान, प्रद्युम्न शुक्ल, अनुपम धर द्विवेदी, ओम प्रकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।