{"_id":"6138f24d8ebc3e61cf7e163e","slug":"congress-delegation-met-shivkumar-s-family-gonda-news-lko5946652175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवकुमार के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिध मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवकुमार के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिध मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विशुनपुर कला गांव में शिव कुमार मिश्रा की लाठियों से पीट-पीट मार डालने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल विशुनपुर कला गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सान्तवना दी। कांग्रेसियों ने शिवकुमार के आश्रित को 50 लाख मुआवजा दिलाने व गैर इरादतन हत्या की धारा को हत्या में तरमीम कराने की प्रशासन से मांग की है।
जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी नीरज, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश अवस्थी व विधान सभा करनैलगंज के कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल शिवकुमार के घर पहुंचा।
कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शिवकुमार के आश्रित को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने व पहले से दर्ज गैर इरादतन हत्या की धारा को हत्या में तरमीम करने साथ ही सेक्रेटरी, ग्राम प्रधान व बीडीओ को भी आरोपी बनाकर सभी को तत्काल गिरफ्तार करने व शव को देर रात में जलवाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को दंडित करने की प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेताओं ने पीडित परिवार को आजीवन सुरक्षा दिलाने, मुकदमे की विवेचना सीओ स्तर के अधिकारी से कराने की भी मांग की है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आन्दोलन करेगी। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अनूप शुक्ला, प्रमोद चौहान, अरविंद सिंह, विमलेश, मयंकर यादव, शादाब खान, रणजीत मौर्य, जितेंद्र तिवारी व बाबा श्याम त्रिपाठी शामिल रहे।