फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congress angry over ill-treatment of Indians, protest

Gonda News: भारतीयों से दुर्व्यवहार पर कांग्रेसी नाराज, प्रदर्शन

Tue, 11 Feb 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Congress angry over ill-treatment of Indians, protest
गोंडा। अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार पर मंगलवार को यहां कांग्रेसियों ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से की जा रही इस कार्रवाई की निंदा की। ट्रंप प्रशासन द्वारा माफी मांगने व विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर दो मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों से दुर्व्यवहार नहीं रोक रहे हैं। आए दिन वहां लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। गत दिनों बंधक बनाकर और बेड़ियां डालकर भारतीयों को वहां से निकाला गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिकों से किए जा रहे दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने और विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही सबकुछ गवां कर वापस आए प्रवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर ट्रंप प्रशासन मुर्दाबाद, विदेश मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। विदेश में भारतीयों का सम्मान सुरक्षित करो का नारा लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, सगीर खान, विनय त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा, शाहिद अली कुरैशी, चांद खान, शादाब खान, वाजिद अली, अविरल त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed