फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Complaints soon be resolved

फरियादियों की शिकायतों का जल्द हो निराकरण

Sun, 02 Aug 2015 12:00 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
फरियादियों के मामलों का निस्तारण कराने में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। निस्तारण में हीला-हवाली करने वाले संबंधित अफसरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में थानों पर आने वाले फरियादियों के मामलों का पुलिस व राजस्व की गठित टीमें मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण कराएं।
विज्ञापन


हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम कोड़री से शिवपुरा बाजार तक जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को दिया गया है।
विज्ञापन


ये बातें डीएम प्रीति शुक्ला ने शनिवार को ललिया थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों से कहीं। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार राही को फोन करके हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम कोड़री से शिवपुरा जाने वाले बदहाल मार्ग की दो दिन के अंदर मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में आए नौ राजस्व व चार पुलिस से संबंधित मामलों का निस्तारण कराने के लिए पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में आए फरियादियों से डीएम ने कहा कि यदि कोई भी अफसर परेशान करता है तो तत्काल शिकायत करें संबंधित अफसर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा कि जनपद के सभी चार कोतवाली व नौ थानों में माह के पहले और तीसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रकरणों का निस्तारण कराने के लिए फरियादी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक वीडी शुक्ल ने तीनों तहसीलों के क्षेत्राधिकारियों, सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस के मामलों का निस्तारण कराने में कोताही कदापि न बरतें अन्यथा संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने समाधान दिवस में आए सभी 13 मामलों का निस्तारण कराने के लिए पुलिस व राजस्व की टीम को सौंप दिया। गैसड़ी कोतवाल वीपी यादव ने बताया कि समाधान दिवस में आए राजस्व के पांच मामलों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष गौरा चौराहा नरेन्द्र यादव ने बताया कि समाधान दिवस में आए 20 राजस्व के मामलों का निस्तारण कराने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed